Top News

घर से टहलने निकले व्यक्ति की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश, परिजनों में मचा कोहराम

हाथरस। घर से टहलने निकले एक व्यक्ति की रेलवे ट्रैक पर लाश मिलने से परिजनों में भारी कोहराम मच गया है और घटना की सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई । वहीं सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।  घटना की सूचना पाकर मुरसान ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए।

बताते हैं थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रतनगढ़ी निवासी करीब 45 वर्षीय बबलू शर्मा पुत्र  हरिशंकर शर्मा आज सुबह 5 बजे घर से टहलने निकले थे। लेकिन आज सुबह रतनगढी के सामने रेलवे ट्रैक पर वह मृत अवस्था मे पड़े मिले। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आ जाने से बबलू की मृत्यु हो गई।


घटना की सूचना पाकर मौके पर  ब्लॉक प्रमुख  रामेश्वर उपाध्याय बागला अस्पताल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी लेकर परिवारीजनों को सांत्वना दी। इस घटना को लेकर रामेश्वर उपाध्याय ने गहरा दुःख प्रकट किया।  
इस दौरान गांव के दिनेश शर्मा, सुशील शर्मा, दीपक शर्मा, मोहित शर्मा, बाबूलाल शर्मा, महेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, नवीन शर्मा, राजकुमार शर्मा, विवेक पाराशर व विशाल पाराशर आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने