हाथरस। सासनी विजयगढ़ रोड पर स्थित ट्रांसफार्मर मे अचानक आग लगने से राहगीरो में अफरा तफरी मच गई। लोगों द्वारा बिजली अधिकारियों को सूचना देने के बाद आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। बता दें कि सासनी से विजयगढ़ रोड पर ट्रांसफॉर्मर रखा हुआ है जोकि बुधवार की दोपहर अचानक आग लग जाने से धुं धूं कर जलने लगा।
ट्रांसफार्मर के पास ही काफी कूड़ा भी पडा हुआ है जिसमें भी आग फैल गई। आग की लपटों को देखकर राहगीरों में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया और राहगीरों की सजगता से एक बड़ा हादसा होने से टल गया।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।