सिकन्दराराव। नगर के प्रमुख बाजारों के बीच स्थित पुराने अस्पताल में नगर पालिका सफाई कर्मचारियों द्वारा कचरा कूड़ा डाला जा रहा है। जिसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है और उन्होंने मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मनोज पंडित से की है। जिसको लेकर पंडित ने अधिशासी अधिकारी को चेतावनी देते हुए कहा है कि एक सप्ताह के अंदर पुराने अस्पताल में कूड़ा डालना बंद नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगे।
पुरानी तहसील रोड स्थित पुराने अस्पताल में नगर पालिका सफाई कर्मचारियों द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है। जिसको लेकर आसपास रहने वाले दुकानदारों तथा मकान स्वामियों में रोष व्याप्त है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष मनोज पंडित ने व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर एक सप्ताह के अंदर पालिका द्वारा उक्त जमीन से कूड़ा नहीं हटाया गया तथा डालना बंद नहीं कराया गया तो व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ आंदोलन करेगा।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।