बेदर्द कलयुगी मां ने की मानवता शर्मसार

सासनी। एक कलियुगी और बेरहम मां ने मानवता को शर्मसार करते हुए अपने कलेजे के टुकड़े को गांव लहौर्रा में फैंक दिया। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैली गई।

जानकारी के मुताबिक शाम को लहौर्रा मार्ग से होकर राहगीर गुजर रहे थे तभी कुछ लोग गांव से जंगलों की ओर जा रहे थे। बताते हैं कि जंगलों की ओर जा रहे लोगों ने एक संदिग्ध थैला माता के मंदिर के पास देखा तो कुछ शक हुआ।


यह बात ग्रामीणों ने अन्य लोगों को बताई तो लोगों ने थैले को जैसे ही खोला तो उसमें करीब पांच माह का भू्रण मिला। यह खबर क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से भू्रण को जमीन में दफन करवा दिया। वहीं गांव में भू्रण मिलने पर महिलाओं ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि जिस धरती से भू्रण हत्या पाप है, वहां आज भी कलयुगी मां मौजूद है। जिसका ऐसा दुष्कर्म करने के लिए कलेजा नही फटता। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि किसी ने लोकलाज के भय से भ्रूण फेंका है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1