सासनी। मानव सेवा ही वो सीमेंट है, जो हमारा तमाम लोगों के साथ स्नेह और आत्मीयता को बनाए रखता है। इसके होने पर रिश्तों पर होने वाले किसी भी आघात का कोई असर नहीं होता है। व्यक्ति को कभी भी मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिये। मानव एक समुद्र के समान होती है। ऐसे में यदि इस सागर की कुछ बूंदे गंदी भी हो जाए तो पूरा समुद्र गंदा नहीं होता है।
गुरूवार को यह विचार तहसील परिसर में एसडीएम श्रीमती लवगीत कौर ने इकत्तीस महिलाओं को दीपावली उपहार भेंट करते हुए प्रकट किए। उन्होंने कहा कि मनुष्य को हमेशा इसी मानवता की सेवा करते हुए जीवन व्यतीत करना चाहिए क्योंकि मानवता इंसान का सिर्फ एक अच्छा गुण ही नहीं बल्कि उसका धर्म ही होता है। एसडीएम ने इकत्तीस मजलूम महिलाओं को साड़ी, एवं दीपावली का सामान तथा पटाखे आदि भेंट कर दीपावली की शुभकामनायें दी। इस दौरान तहसीलदार अनिल कुमार, कृष्ण सिंह, सुभाष कुमार, मनवीर सिंह वाल्याण, दिनेश कुमार वर्मा, प्रशान्त पाठक, राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के आयोजक राजस्व निरीक्षक नीरज कुमार रहे।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।