हाथरस। प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट/सहायक अधिकारी आई.जी.आर.एस. ने बताया है कि 3 नवम्बर को शासन द्वारा आईजीआरएस पोर्टल की माह अक्टूबर की रैकिंग जारी की गयी। जिसमें जनपद हाथरस ने संदर्भों के समयान्तर्गत एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए 98.46 प्राप्तांक के साथ प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया, इसी के साथ ही जनपद ने अलीगढ़ मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनपद में विगत माह की रैकिंग में 9 अंकों का सुधार करते हुए यह रैंक प्राप्त की है।
समाधान पोर्टल समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस पोर्टल) शासन की प्राथमिकताओं में से एक है, जिस पर जन सामान्य द्वारा अपनी शिकायत पोर्टल पर दर्ज की जा सकती है। जनपद में समस्त अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि समस्त शिकायतों का मौके पर जाकर निस्तारण करायें तथा निरीक्षण के फोटोग्राफ्स एवं स्पॉट मैमो भी आख्या के साथ उपलब्ध कराये जाये तथा शिकायत निस्तारण से शिकायतकर्ता को अवगत कराया जा रहा है। जिन अधिकारियों द्वारा संदर्भों के निस्तारण में विलम्ब किया जा रहा है तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण नहीं किया जा रहा है उनको चेतावनी पत्र जारी करते हुए भविष्य में इसकी पुर्नरावृत्ति न किये जाने के निर्देश दिये जा रहे हैं। उक्त पोर्टल के सफल संचालन/पर्यवेक्षण हेतु आईजीआरएस सेल गठित है। जनपद में आईजीआरएस संदर्भों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु 21 जनपद स्तरीय पर्यवेक्षण अधिकारी नामित किये गये है। जिनके द्वारा प्रतिदिन विभागों से प्राप्त आख्या का परीक्षण किया जाता है तथा आख्या गुणवत्तापूर्ण होने पर ही पोर्टल पर निस्तारित की जाती है। गुणवत्ताहीन आख्या सम्बन्धित अधिकारी को पुनः गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु वापस कर दी जाती है।
जनपद में जनसमाधान से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।