हाथरस। जनपद में कई थाना प्रभारी इधर से उधर कर दिये गये हैं जबकि कोतवाली प्रभारी मनोज शर्मा का तबादला जनपद कासगंज के लिये कर दिया गया है तथा नये कोतवाली के रूप में सूर्यकांत द्विवेदी को तैनात किया गया है।
पुलिस कप्तान केशव कुमार चैधरी ने अलीगढ से आये इंस्पेक्टर राजवीर सिंह को सिकन्द्राराऊ कोतवाली का प्रभारी बनाया है जबकि वहां तैनात गंगाप्रसाद यादव को पुलिस लाइन भेजा है। अपराध शाखा में तैनात बलवीर सिंह को सहपऊ प्रभारी व वहां तैनात मौ. असलम को पुलिस लाइन भेजा है। मुरसान प्रभारी महाराज सिंह भाटी को अब थाना चन्दपा प्रभारी जबकि लाइन से छोटेलाल को मुरसान प्रभारी तथा प्रमोद कुमार द्विवेदी को कोतवाली सासनी प्रभारी तैनात किया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।