हाथरस। शहर के आगरा-अलीगढ़ वाईपास रोड स्थित जोगिया बंबा की सड़क पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य में मानक के अनुसार कार्य नहीं कराये जाने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार द्वारा सिंचाई मंत्री, जिलाधिकारी व सिंचाई विभाग एक्सईएन एवं सदर विधायक से शिकायत की गई है।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार ने उक्त सड़क निर्माण में मानक के अनुसार काम न करने व ठेकेदार द्वारा धांधलेबाजी किए जाने का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, जिलाधिकारी एवं सिंचाई विभाग के एक्सईएन से शिकायत करते हुए आरोप लगाते हुए कहा गया है कि सिंचाई विभाग द्वारा जोगिया बंबा की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त सड़क राधा सिटी एवं अनमोल व्यू कॉलोनी के बीच में होकर बंबा की पटरी पर काला रोड कर गलत निर्माण हो रहा है और गिट्टी भी नहीं बिछाई गई है और मानक के अनुसार नहीं है। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार का आरोप है कि उन्होंने उक्त गलत सड़क निर्माण को लेकर सिंचाई विभाग अधिकारी को फोन किया लेकिन उठाया नहीं और कई बार उन्होंने फोन किया है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने उक्त मामले की शिकायत सिंचाई मंत्री एवं जिलाधिकारी तथा सदर विधायक श्रीमती अंजुला माहौर से करते हुए मानक के अनुरूप ही सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की है।



एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।