हाथरस। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी यातायात द्वारा “यातायात माह” के तहत सरस्वती इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र-छात्राओं एवं स्टॉफ को जागरुक किया।
पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी यातायात अखिलेश कुमार बघेल द्वारा “यातायात माह” के तहत सरस्वती इंटर कॉलेज, में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिसकर्मी, सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सत्यभान गुप्ता, स्कूल के छात्र-छात्राएं व स्कूल स्टॉफ मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान प्रभारी यातायात द्वारा छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया गया तथा सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई । इस दौरान प्रभारी यातायात द्वारा बताया गया कि आये दिन सड़क हादसे होते हैं जिसमें लोगों की जान चली जाती है इसका सबसे प्रमुख कारण यातायात नियमों की जानकारी न होना या जानकारी होने के बाद भी उसका पालन न करना है।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं स्टॉफ को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग अवश्य करें, भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को निर्धारित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें, स्टंट बाइकिंग से बचें, वाहनों में काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न का प्रयोग न करें, मोडीफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, गलत दिशा में न चलें तथा दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठायें। दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी तथा लोग सुरक्षित रहेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व स्टॉफ को पैम्फलेट्स वितरित किये गये जिस पर विस्तार से सभी यातायात नियमों का उल्लेख है।
यातायात पुलिस द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी, बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आदि वाहनों की चेकिंग की गई तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर करीब 245 वाहनों के चालान किये गये।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।