सादाबाद। थाना सादाबाद पुलिस व स्वॉट टीम की संयुक्त कार्यवाही में थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत कैन्टर गाडी से रूपये चोरी व कोतवाली सदर क्षेत्रान्तर्गत सर्राफा व्यापारी के साथ हुई लूट की घटनाओं का सफल आज खुलासा करते हुये घटना में शामिल 3 शातिरों को पुलिस मुठभेड़ के उपरान्त गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए शातिरों के कब्जे से चोरी, लूटे हुए 3 लाख 41 हजार 370 रूपये नगद, बर्तन (सफेद धातु) आदि व घटना में प्रयुक्त अवैध-असलाह कारतूस एवं एक मोटर साईकिल बरामद की है।
ज्ञात रहे कि गत 10 नबम्बर को प्रेमप्रकाश गुप्ता पुत्र ग्याप्रसाद गुप्ता निवासी जलेसर रोड विनोबा नगर सादाबाद द्वारा सूचना दी कि उनकी आयशर कैंटर गाडी यूपी 86 टी 3954 के चालक राकेश कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी सहपऊ को शमशाबाद आगरा से गुड के पेमेन्ट व वसूली के रुपये मिले थे। जिसको उसने एक थैले में रखकर अपनी सीट के पीछे रख लिया और शमशाबाद आगरा से सादाबाद की तरफ आ रहा था। गाडी चालक के अतिरिक्त गाड़ी में 3 अन्य व्यक्ति भी सवार थे। सुबह करीब 11.30 बजे आगरा-सादाबाद रोड पर हिन्दुस्तान होटल के पास गाडी खडी करके चालक राकेश व क्लीनर शौच के लिये चले गये। गाडी में शेष अन्य दो व्यक्ति गाडी में ही रह गये थे। तभी एक मोटर साईकिल पर अज्ञात व्यक्ति आये और गाडी में रखा थैला निकाल कर भाग गये। उपरोक्त घटना की तहरीर के आधार पर थाना सादाबाद पर धारा 379 के तहत मुकददमा पंजीकृत किया गया था।
इधर कोतवाली सदर क्षेत्र में गत 7 नवंबर को सर्राफा व्यापारी गोविन्द अग्रवाल पुत्र मूलचन्द्र अग्रवाल निवासी हीरालाल क्वार्टर रात्रि को करीब 8 बजे अपनी दुकान से स्कूटी से रामलीला मैदान बेनीगंज स्थित अपनी दुकान बन्द करके घर जा रहे थे तभी उनके घर के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी स्कूटी रोककर तमन्चा दिखाकर थैला (जिसमे चांदी के बर्तन) को छीनकर भाग गये। उपरोक्त घटना की तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर धारा 392, 506 भादवि. के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद नगर के नेतृत्व में घटनाओं के खुलासे एवं बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक सादाबाद कोतवाली सदर को निर्दिष्ट किया गया था तथा स्वॉट व सर्विलॉस टीम को भी लगाया गया था। जिसके क्रम में आज करीब 3.40 बजे थाना सादाबाद पुलिस टीम एवं स्वॉट टीम के कठिन परिश्रम व अथक-प्रयासोपरान्त संकलित साक्ष्यों, धरातलीय अभिसूचना संकलन, सर्विलांस सेल की टेक्निकल इंटेलिजेंस, सीसीटीवी कैमरे आदि से प्राप्त लाभप्रद सूचना के संकलन से घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए चोरी, लूट की घटना में शामिल 3 शातिरों को पुलिस मुठभेड के उपरान्त जैतई रोड, बीएसएनएल आफिस के आगे बम्बे से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। जिनके कब्जे से चोरी, लूटे हुए 3 लाख 41 हजार 370 रुपये नगद मय थैला एवं व्यापारी के हिसाब की रशीद, 2 कटोरी, 1 गिलास, 1 चम्मच (सफेद धातु) आदि तथा घटना में प्रयुक्त 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस 315 बोर 1 खोखा कारतूस 315 बोर 1 अपाचे मोटर साईकिल (बिना नम्बर) बरामद हुई है।
प्रेस वार्ता में पुलिस कप्तान देवेश कुमार पांडे ने बताया कि गिरफ्तार शातिरों ने पूछताछ पर जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि हम लोगों का एक संगठित गिरोह है। हम लोग एक साथ मिलकर एवं अलग-अलग लूट, चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम देते है तथा जो रुपया प्राप्त होता है वह शौक, मौज में खर्च कर जीवन यापन करते है। 10 नबम्बर को हिन्दुस्तान होटल के पास कैन्टर गाड़ी से रुपये चोरी किये थे। कैन्टर गाड़ी मे रुपये होने की सूचना पूर्व चालक भूपेन्द्र उर्फ भूरा पुत्र ओमप्रकाश निवासी कछपुरा थाना चंदपा ने दी थी। जिसके उपरान्त गिरफ्तार शातिरों ने अपने साथी मनीष पुण्ढीर पुत्र सुरेन्द्र निवासी कैमार थाना चंदपा के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया था। इसके अतिरिक्त मांगेश व कृष्णकुमार उपाध्याय ने बताया कि 7 नबम्बर को कल्पना ज्वैलर्स के मालिक से मनीष पुण्ढीर उपरोक्त के साथ मिलकर दीप हॉस्पीटल के पास हाथरस मथुरा रोड पर थैले में रखे चांदी के बर्तन लूट लिये थे। जो रुपये एवं चांदी के बर्तन बरामद हुए हैं, वह उपरोक्त दोनो घटनाओं के हैं। शेष रूपये व बर्तन मनीष पुण्ढीर (फरार) उपरोक्त के पास हैं।
घटना में शामिल आरोपी मनीष पुण्ढीर पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम कैमार थाना चन्दपा की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे है।
गिरफ्तार शातिरों ने पुलिस को अपने नाम भूपेन्द्र उर्फ भूरा पुत्र ओमप्रकाश निवासी कछपुरा थाना चन्दपा, कृष्ण कुमार उपाध्याय पुत्र स्व. रामकुमार उपाध्याय निवासी ब्राह्मणपुरी मैंडू थाना हाथरस जंक्शन, मांगेश पुत्र ओमकार निवासी गम्भीर पट्टी बिसाना थाना चन्दपा बताये हैं।
गिरफ्तार करने वाली टीम में अशोक कुमार सिंह प्रभारी स्वॉट, एसओजी टीम मय एसओजी/सर्विलांस टीम, प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार थाना सादाबाद मय टीम, एसआई मनवीर सिंह व अवधेश कुमार एसओजी टीम शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।