चंदपा के खेड़ा परसौली में दो पक्षों में मारपीट,1 दर्जन से अधिक घायल

चंदपा। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली में मामूली बात को लेकर आज सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों में एक दर्जन से अधिक महिला, पुरुष घायल हो गए। गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर चंदपा पुलिस ने पहुंच कर दोनों पक्षों के घायलों को इलाज के लिए जिला बागला अस्पताल भेजा है।


  

जानकारी के अनुसार चंदपा क्षेत्र के गांव खेड़ा परसौली निवासी एक युवक ने पडौस की रहने वाली एक युवती को अपना फोन नम्बर दे दिया था। जब इस बात की जानकारी युवती के परिजनों को हुई तो युवती के परिजन युवक के घर शिकायत करने पहुंचे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। फिर दोनों पक्षों में गाली गलौज हुई व जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के एक दर्जन से अधिक महिला व पुरुष घायल हो गए। एक पक्ष से वीरेंद्र पुत्र करण सिंह, पिंकी पुत्री वीरेंद्र, पुष्पेंद्र, चंद्रपाल सिंह घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष की ओर से प्रीति, खुशबू पुत्री कंचन सिंह, यशपाल, कृष्ण कुमार, धीरेंद्र, मनोज घायल हुए हैं। दोनों पक्षों के घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
कोतवाली प्रभारी सुनीता मिश्रा का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1