खारे पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने 24 दिनों तक क्रमिक अनशन करने के बाद वाहन रैली निकालकर डीएम को सोंपा ज्ञापन

- हाथों में तिरंगा लेकर रैली में पानी दो या मौत दो की पट्टिों तथा नारों के साथ शामिल हुये सैकडों ग्रामीण -
हाथरस। खारे पानी की समस्या को लेकर 24 दिनों तक क्रमिक अनशन चलने के बाद सैकडो ग्रामीणोंने डीएम कार्यालय तक रैली निकालकर डीएम को ज्ञापन सोंपा।
आपको बता दें कि हाथरस के हसायन थाना क्षेत्र के गांव नगला मया में खारा पानी की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। समस्या के समाधान हेतु पिछले 24 दिनों से इलाके के ग्रामीण क्रमिक अनशन कर रहे थे परन्तु समस्या का समाधान न होने पर तथा शासन और प्रशासन के द्वारा अनदेखी किये  जाने पर आज सैकडो ग्रामीणों ने एकत्र होकर डीएम कार्यालय तक बाइक रैली निकालकर पानी दो या मौत दो के नारे के साथ डीएम को को आमरण अनशन का ज्ञापन सोंपा
    ग्रामीणों का कहना था कि गांव में खारे पानी की समस्या के कारण हमें हर रोज बीमारियों के साथ हर तरह की समस्या का सामना करना पडता है। ग्रामीणों ने कहा कि शासन हो चाहे प्रशासन सिर्फ एक ही बात कहते है कि उनकी समस्या का जल्द ही समाधान हो जायेगा। मगर प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी रवैये के कारण अभी तक ग्रामीणों की समस्या का समाधान नही हो पा रहा है। जिसके चलते 24 दिनों तक लगातार क्रमिक अनशन करने के बाद अब ग्रामीण आमरण अनशन करने को मजबूर हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1