स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों, दुकानों आदि पर रात्रि में आकर्षक विद्युत सजावट कर दिखाये देशभक्ति का जज्बा- डीएम

हाथरस। जिले में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। इस राष्ट्रीय पर्व पर सरकारी, गैरसरकारी कार्यालयों, स्कूल-कालेजों में राष्ट्रीय तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान, देशभक्तिपरक कार्यक्रम, सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता आदि का आयोजन होगा। जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य ने जनपदवासियों से अपील की है कि वह स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागी बनकर राष्ट्रप्रेम का जज्बा दिखाने के लिये बढ़ चढ़कर आगे आयें और इस राष्ट्रीय पर्व पर अपने-अपने घरों, दुकानों आदि पर रात्रि में आकर्षक विद्युत सजावट अवश्य करें। चाइनीज लाईट का प्रयोग बिल्कुल न करें।
 कलेक्ट्रेट में सम्पन्न बैठक में डीएम ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रस्तावित कार्यक्रमों के निर्धारण हेतु विचार विमर्श करते हुए कहा कि समूचे जनपद में स्वतंत्रता दिवस पारम्परिक रूप से उत्साहपूर्वक एवं धूमधाम से मनाया जायेगा। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति इस पर्व को राष्ट्रीयता की भावना के साथ मनायें और इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में सक्रियता से भागीदारी करें।
    डीएम ने कहा कि शहर के प्रमुख चैराहों पर सजावट करके प्रातः 11 बजे झण्डारोहण और लाउडस्पीकर के माध्यम से राष्ट्रभक्ति के गीतों का प्रसारण कराया जायेगा। उन्होंने सभी नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्रों तथा ग्राम पंचायतों में सुचारू सफाई व्यवस्था के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को कडे़ निर्देश दिये। उन्होंने कलक्ट्रेट, पुलिस लाईन, विकास भवन सहित सभी सरकारी भवनों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर ज्यादा वृक्षारोपण करने के निर्देश दिये।
    स्वतं़त्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को निर्धारित कार्यक्रमों के अन्तर्गत प्रातः 6 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम सें 5 किलोमीटर क्रास कंट्री दौड प्रतियोगिता होगी। प्रातः 8 बजे कलेक्ट्रेट सहित सभी सरकारी कार्यालयों में झण्डारोहण तथा राष्ट्रगान होगा। कलेक्ट्रेट में प्रातः 08.25 बजे स्वाधीनता संग्राम सैनानियों का सम्मान तथा प्रातः 10.20 बजे कलेक्ट्रेट में वृक्षारोपण किया जायेगा। इसके पश्चात प्रातः 10ः40 बजे जिला बांग्ला संयुक्त अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर विभिन्न जगह आयोजित कार्यक्रमों के दौरान लोगों को स्वतऩ्त्रता आन्दोलन, स्वाधीनता की प्राप्ति के लिये देश के महापुरूषों के त्याग और बलिदान के बारे में जानकारी दी जायेगी। जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया है कि स्वतत्रता दिवस के अवसर पर सभी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जायेगा। इसके अलावा कोई भी सरकारी कर्मचारी अनुपस्थित नही रहेगा।
      स्वतं़त्रता दिवस के मौके पर जिले में सभी स्कूल व कालेजों में प्रातः झण्डारोहण, राष्ट्रीयगान के बाद खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों के दौरान उत्तर प्रदेश शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी जायेगी। स्वतं़त्रता दिवस के मौके पर जनपद के शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं तथा परिजनों को सम्मानित किया जायेगा।
       बैठक में सीडीओ एस0 पी0 सिंह, सीएमओ बृजेश राठौर, एसडीएम इन्द्रसेन यादव, ज्योत्स्ना बंधु, ओसी कलेक्ट्रेट अजुंम बी, वरिष्ठ कोषाधिकारी शीलेन्द्र कुमार, नगर पालिका हाथरस स्वदेश आर्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी, पत्रकार, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, स्कूल-कालेजों के प्रधानाचार्य व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1