हाथरस/सासनी (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे सभी बड़े सियासी दल अपने अपने धुरंधरों का प्रयोग करने से पीछे नहीं हट रही है ।इसी क्रम में आज हाथरस के भाजपा सांसद राजेश दिवाकर ने सासनी नगर पंचायत में अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांगे।
भाजपा किसी भी चुनाव में अपनी पकड़ को खोना नहीं चाहती है चाहे वह लोकसभा का चुनाव हो या नगर पंचायत का । इसीलिए भाजपा ने अपने बड़े नेताओ को नगर पंचायत में चुनाव प्रचार की कमान सौंप रखी है। सासनी नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा के उम्मीदवार लालता प्रसाद के समर्थन में आज भाजपा सांसद ने गली मौहल्लों में घर घर जाकर वोट मांगे। सांसद के साथ रमेश चन्द्र वार्श्णेय, हरीशंकर वार्श्णेय, अविनाश तिवारी, भूपेन्द्र शर्मा, राजकुमार शर्मा,आदेश पाठक आदि अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।