Top News

फर्जी लूट के ड्रामा का पुलिस ने किया खुलासा

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। थाना गेट क्षेत्र के एनएच- 93 पर स्तिथ रुहेरी गांव से आज एक बाइक सवार ने 100  डायल को 3 लाख 4 हजार रूपये स्विफ्ट कार सवारों द्वारा आँख में मिर्च झोंक कर लूट कर ले जाने की सूचना दी। दिन दहाड़े तीन लाख रुपये लूट की सूचना पर पुलिस प्रसाशन में हड़कंप मच गया। पुलिस के आलाधिकार मय फोर्स के साथ मौके पर पहुँच गए और जांच पड़ताल में जुट गए। एसपी हाथरस ने बताया की अमिताज नामक युवक के घर में शादी थी इसलिए इसने फायनेंस कम्पनी का कैश हजम करने के लिए खुद के लुट जाने का ड्रामा रच दिया। जब इससे कड़ाई से पूंछतांछ की गयी तो इसने सारी हकीकत उगल दी और सारा पैसा इसके घर से बरामद कर लिया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने