Top News

हाथरस/सिकन्दराराव- शव लेकर जा रही एम्बूलेंस को एटा जीटी रोड पर गांव बहादुर गढी के पास अज्ञात वाहन ने रौंदा, 6 लोग गम्भीर घायल, रैफर

हाथरस/सिकन्दराराव। अलीगढ से अपने परिजन के शव को एक एम्बूलेंस में रखकर मैनपुरी ले जाते वक्त रास्ते में एम्बूलेंस को बीती रात्रि हाइवे पर अज्ञात वाहन रौंदकर भाग गया जिससे आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये और इन्हें अलीगढ रैफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि को मैनपुरी के गांव धर्मपुर नगरिया निवासी लोग अपने किसी परिजन की मौत हो जाने पर उसके शव को अलीगढ से एम्बूलेंस द्वारा लेकर जा रहे थे तथा रास्ते में एटा जीटी रोड पर गांव बहादुर गढी के पास एम्बूलेंस को एक अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया जिससे एम्बूलेंस चालक सहित 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल राखी पत्नी संदीप, आदित्य चैहान पुत्र शैलेन्द्र, रानी चैहान पत्नी महेन्द्र चैहान, शीलेन्द्र चैहान व अनुज चैहान पुत्रगण महीपाल तथा एम्बूलेंस चालक को उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया जहां से इन्हें अलीगढ रैफर कर दिया गया। इनके अन्य परिजनों के आ जाने पर कुछ लोग मृतक शव को लेकर अलीगढ चले गये।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने