Top News

आईफा में लगी पुराने कपड़ों व पौलीथिन से बने परिधानों की प्रदर्शनी

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। कामरेड भगवानदास मार्ग, मुरसान गेट, नया मिल कम्पाउंड स्थित इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आॅफ फैशन एण्ड आर्टस (आईफा) में परिदृश्य-2017 प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में आईफा के फैशन डिजायनिंग की छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और छात्राओं द्वारा पुराने कपड़ों व पौलीथिन से तैयार किये गये परिधानों की प्रदर्शनी आयोजित की गई।
आईफा इंस्टीट्यूट पर आयोजित प्रदर्शनी में छात्राओं ने कपड़ों पर प्रिंट व टैक्सचर के माध्यम से अपनी क्रियेटिवीटी का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में आये दर्शकों ने छात्राओं के कार्य की सराहना की। प्रदर्शनी में हैड आफिस आगरा आईफा के महानिदेशक सचिन सारस्वत ने सभी छात्र-छात्राओं के कार्य की सराहना करते हुये उनके मनोबल को बढ़ाया।
आईफा हाथरस की निर्देशिका श्रीमती दीपिका वाष्र्णेय ने कहा कि आईफा में समय-समय पर इस प्रकार की प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाता है। जिससे सभी छात्र-छात्राओं का मानसिक विकास होता रहे। सभी छात्राओं ने आकांक्षा गुप्ता के सहयोग से अपनी डैªसेज तैयार की।
इस मौके पर गोविन्द भटनागर, मुरारीलाल वाष्र्णेय, हरीश वाष्र्णेय, हीरेन्द्र वाष्र्णेय, विमल वाष्र्णेय, शिवम् वाष्र्णेय आदि मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने