Top News

एक माह पूर्व करारमई नहर पुल में मिली बिवाहिता की लाश की नही हुई अभी तक शिनाख्त, अज्ञात बिवाहिता की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने नही किया कोई प्रयास

हाथरस/हसायन (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र में गत माह नगला बिजन कौंडरा मार्ग पर एक 21 वर्षीय अज्ञात बिवाहिता का शव मिलने के बाद कोतवाली पुलिस आज तक बिवाहिता की शिनाख्त नही करा पाई।जब कि बिवाहिता का शव मिलने पर यह आंशका लग रही थी कि बिवाहिता की किसी ने हत्या करके शव को किसी समय रात्रि में नहर पुल में फैंक दिया गया हो।लोगों के जेहन में उक्त बिवाहिता के अज्ञात में शव का संस्कार हो जाने के बाद भी अभी तक परिजनों की खोजबीन न हो पाना भी बिवाहिता की मौत को लेकर संशय पैदा करता है।मगर कोतवाली पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार कराए जाने के बाद आज तक बिवाहिता के ससुरालीजनों व परिजनों की खोजबीन किए जाने का कोई सफल प्रयास नही किया गया।अगर कोतवाली पुलिस मानवता के नाते बिवाहिता के ससुरालीजनों व परिजनों का सुराग लगा पाती तो शायद बिवाहिता की मौत की गुत्थी सुलझ गई होती है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने