हाथरस/हसायन (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू व लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस को लेकर स्कूल-कालेजों में छात्र छात्राओं ने तैयारिंयां शुरू की गई।कस्बा के श्री हनुमान इंटर कालेज व संकट मोचन इंटर कालेज अंडौली में स्कूली छात्र छात्राओ ने पूर्व प्रधानमंत्री चाचा नेहरू पंडित जवाहर लाल नेहरू व लाल बहादुर शास्त्री के जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां की गई।इस मौके पर प्रधानाचार्य आरपी शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू व लाल बहादुर शास्त्री ने देश सेवा में अपना जीवन पूरी तरह समर्पित कर दिया था।उन्होने कहा कि अगर दोनो महापुरूष होते तो देश तरक्की की तरफ अग्रसर हो रहा होता।बाल दिवस की पूर्व संध्या पर छात्र छात्राओं ने बालगीत व राष्ट्रीय गीत भी सुनाए।
बाल दिवस को लेकर बिद्यालयों में हुई तैयारियां
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।