Top News

अव्यवस्थित जीवन शैली मोटापा, ओबेसिटी एव आनुवंशिक कारण डायबिटीज का प्रमुख कारण- डॉ अखिलेश त्रिपाठी

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वास्थ्य का सही से ख्याल नहीं रख पाना अनेक जानलेवा बीमारियों का कारण बनता जा रहा है अव्यवस्थित जीवन शैली  मोटापा, ओबेसिटी एव आनुवंशिक कारण डायबिटीज का प्रमुख कारण है इंटरनेशनल डायबटिक फेडरेशन के अनुसार , विश्व में विश्व में 19 करोड़ के करीब महिलाएं डायबिटीज की मरीज है और इसक बीमारी को बढ़ने से रोका नहीं गया तो 2040 तक 31करोड महिलाएं इसके चपेट में आ सकते हैं भारत मे  6.9  करोड मरीज  डायबिटीज के पाए गये हैं जिनमें 50 परसेंट ही लोग इलाज लेते हैं और उसमें से भी कुछ  लोग कुछ दिन बाद इलाज को बंद कर देते हैं। भारत में यह बीमारी सबसे ज्यादा नार्थ इंडिया एवं साउथ इंडिया में पाई जाती है त्रिपुरा एवं अरुणाचल में डायबिटीज के सबसे ज्यादा पेशेंट पाए जाते हैं डायबिटीज मुख्यतः दो प्रकार की होती है  टाइप 1 एवं   टाइप 2 टाइप  वन में इंसुलिन का बनना कम या खत्म हो जाता है इससे पेंक्रियाज को बीटा कोशिकाएं पूरी तरह से नष्ट हो जाते हैं यह बच्चों में ही ज्यादा तर पाई जाती हैं  टाइप 1 के मरीज  भारत मे 2 से 5 परसेंट ही होते हैं डायबिटीज टाइप 2 के 95ः मरीज  पाए जाते हैं टाइप 2 में ब्लड में शुगर का लेवल ज्यादा हो जाता है। डायबिटीज के प्रमुख लक्षण   बार प्यास लगना, पेशाब बार बार आना, वजन का बढ़ना ,और घटना ,घाव धीरे भरना आंखों से धुंधला, नजर आना, हाथ और पैर सुन हो जाना ,त्वचा पर धब्बे, मसूड़ों की बीमारियां प्रमुख लक्षण हैं डायबिटीज के मरीज को अपने खानपान का बहुत ख्याल रखना चाहिए बैलेंस डाइट लेनी चाहिए, मरीज को थोड़ा-थोड़ा खाना करके खाना चाहिए ,एक बार मे ही ज्यादा खाना नहीं खाना चाहिए ,सुबह शाम टहलना चाहिए,शारिरिक व्यायाम , ब्लड एवं यूरिन की हर तीसरे महीने में जांच कराते रहना चाहिए, वाइट ब्रेड, तला आलू चावल, मीठी दही चिप्स, शहद, जैम, एवं  चीकू का प्रयोग ना करें ।डायबिटीज में दांत गिरने की आशंका दोगुनी होती है डायबिटीज का संबंध दांतों से भी है अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार डायबिटीज रोगों में दातों के गिरने की आशंका अन्य की तुलना में ज्यादा होती है क्योंकि ब्लड में शुगर की मात्रा ज्यादा होने से मसूड़ों तक पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते इससे मरीज पेरियों डोंटल डीजिज से पीड़ित हो जाता है एवं दांत समय से पहले टूटने लगते हैं डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति को ओरल हाइजीन का अतिरिक्त ख्याल रखना चाहिए सुबह शाम  ब्रश एवं माउथवास का प्रयोग करना चाहिए स्वास्थ्य की समस्या भारत में सबसे ज्यादा है सरकार को इस पर विशेष ध्यान देना  चाहिए लोगों को सस्ता एवं सुलभ उचार का उपलब्ध कराना चाहिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीमारियों के बारे में अवेयरनेस प्रोग्राम का समय समय पर आयोजन करना चाहिए लोगों को बीमारियों के कारण एवं लक्षण के बारे में लोगों को जागरुक करना चाहिए बीमारियां कई बार लोगों को लेट पता चलती  है एवं महंगे इलाज की वजह से लोग इलाज नही ले पाते और मौत हो जाती हैं
  (-डॉ अखिलेश त्रिपाठी , निदेशक चैतन्य डेंटल केयर सेंटर,  मुरसान गेट, हाथरस)

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने