Top News

रालोद प्रत्याशी जलालुद्दीन का सघन जनसम्पर्क अभियान के तहत सर्वसमाज के लोगों द्वारा किया गया जोरदार स्वागत

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। पालिकाध्यक्ष पद के रालोद प्रत्याशी एस. जलालुद्दीन ने अपने सघन जनसम्पर्क अभियान के तहत आज नगला नाई, डाकखाने वाली गली, लाला का नगला, सिद्धार्थ नगर, में सर्वसमाज के लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। रालोद प्रत्याशी एस. जलालुद्दीन को भारी मतों से जिताने का आर्शीवाद भी दिया।
इस मौके पर रालोद प्रत्याशी एस. जलालुद्दीन ने कहा कि अगर मुझे जनता का आर्शीवाद मिला तो मैं शहर में सफाई की पूरी   व्यवस्था, जल निकासी, सीवर लाइन, हाउस टैक्स, जो गलत तरीके से घरों पर लगा हुआ है, उसकी जांच कराके उसे खत्म कराऊंगा।
स्वागत करने वालों में नगला नाई से कल्लन पेन्टर, इकबाल भाई, खलीफाजी, सब्बीर भाई, शाहिद भाई, आजाद भाई, तनवीर भाई तथा डाकखाने वाली गली में राजवीर मित्तल, आयुष मित्तल व आरिफ कुरैशी आदि थे।
 - हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने