मां चामुंडा पर फिर हुआ जलभराव, बासौड़ा पर श्रद्धलुओं को हुई दिक्कत

हाथरस। वार्ड नंबर सात के गली जाटान, रमनपुर, बीएसए ऑफिस के आसपास आदि स्थानों पर आए दिन जलभराव की समस्या रहती है। इसके संबंध में कई बार चेयरमैन और ईओ को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन पालिका प्रशासन मौन धारण किए हुए है। यह आरोप वार्ड सात से सभासद निशांत उपाध्याय के हैं। सोमवार को हुए बासोड़ा पूजन के दौरान मां चामुंडा पर हुए जलभराव को लेकर हुई श्रद्धालुओं की दिक्कत के मद्दे नजर निशांत उपाध्याय ने स्थानीय लोगों को लेकर जमकर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और खुलकर भेदभाव का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं कराया गया तो वह क्षेत्रीय जनता को लेकर सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में संजय बौहरे, रामसिंह राणा, नवनीत पौरुष, सोनी, मूलचंद्र, शिवम् वशिष्ठ, कालू चैहान, मानवेंद्र, प्रताप सिंह, संजय पचैरी, डौली, गीता देवी, शांति, कमलेश, नीलम चैहान, सुनीता, लक्ष्मण सिंह, कृष्णकांत उपाध्याय, सुनील शर्मा, रामप्रकाश, गांगुली, विनोद कुमार, गौतम सिंह, राधेश्याम शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1