Top News

अज्ञात युवक की सडी गली लाश मिलने से सनसनी एवं हडकंप

हाथरस/हसायन (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के गांव गडौला मार्ग पर गांव अंडौली व इटर्नी के बीच में स्थित एक पैट्रौल पम्प के निकट एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। शव मिलने की सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहंुच गई और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सोमवार की दोपहर को कस्बा व देहात क्षेत्र के लोग गडोला मार्ग से होकर इधर उधर गुजर रहें थे तभी गडौला मार्ग स्थित पैट्रौल पम्प के निकट गडडे से दुर्गंध आने पर लोगों ने पहुंचकर देखा तो एक अज्ञात व्यक्ति का शव सडी गली हालात में पडा हुआ मिला तो कस्बा में सनसनी एवं हडकंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति का शव काफी दिनों पूर्व का पडा हुआ प्रतीत हो रहा था। जंगली जानवरों ने उक्त शव का एक हाथ भी अपना ग्रास बना लिया है। वही लोगों को आशंका है कि यह कही कस्बा में कुछ दिनों पूर्व बिक्षिप्त का शव हो सकता है। या फिर किसी ने कही पर किसी की हत्या करके शव को सडक किनारे फैंक दिया गया हो। वही एसओं प्रबीण कुमार सिंह का कहना है कि उक्त व्यक्ति का शव काफी सडी गली अवस्था में होने के कारण पहचान नही हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
- हाथरस की हर खबर, सीधे आपतक। लोग इन करें- www.hathraslive.com

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने