Top News

वरिष्ठ नेता डा. अकील सपा में शामिल, सपा प्रत्याशी लता अग्रवाल ने सघन जनसम्पर्क कर मांगे वोट

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। सादाबाद से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा है कि बसपा छोड़कर सपा में आए डा. अकील अहमद कुरैशी से पार्टी को जिले में ताकत मिलेगी। निकाय चुनाव में ही इसका असर देखने को मिलेगा। उन्होंने डा. अकील व उनके साथ सपा में आए 16 लोगों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल ने कहा कि उनकी पत्नी श्रीमती लतारानी अग्रवाल हाथरस पालिकाध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी से चुनाव मैदान में हैं लेकिन कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं कि वे बैठ जाएंगी। यह विरोधियों की साजिश है। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगी। उनका मुद्दा सिर्फ और सिर्फ क्षेत्र का विकास है। वे किसी से डरकर मैदान छोड़ने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनता बहकावे में न आए। उन्हें तो सिर्फ जनता का प्यार चाहिए।
सपा में शामिल हुए डॉ. अकील अहमद कुरैशी ने कहा कि बसपा में अब  सम्मान नहीं बल्कि सच्चे कार्यकर्ताओं का असम्मान होता है। सपा में सच्चाई, ईमानदारी व कार्यकर्ताओं का सम्मान है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे निकाय चुनाव में सपा को मजबूत करने का काम करेंगे। इस मौके पर सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामनारायण काके, हेमंत गौड़ आदि मौजूद थे।
इधर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती लता अग्रवाल द्वारा हनुमान गली, मालिन गली, सरक्यूलर रोड, आवास विकास कालौनी आदि क्षेत्रों में सम्पर्क कर जनता से आशीर्वाद व वोट मांगे और भारी मतों से जिताने की अपील की। जनसम्पर्क में प्रत्याशी लता अग्रवाल के साथ मोनू अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, पूरन सिंह, भोलू शर्मा, सरिता शर्मा, अभिषेक वाष्र्णेय, मीनू, नीलम आदि साथ थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने