हाथरस/मुरसान। शिक्षा के साथ साथ खेल कूद का भी विषेश महत्व है खेलकूद व नियमित व्यांयाम करने से बच्चों का शारीरिक विकास होता है। हमारे देश के होनहार खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। इन्हीं बच्चों में से सचिन तैन्दुलकर व साक्षी मलिक जैसे खिलाड़ी बनते हैं । यह विचार सपा विधायक देवेन्द्र अग्रवाल ने मुरसान के जीएसएएस इण्टर काॅलेज में आयोजित जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुऐ व्यक्त किये ।
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 20वीं जनपदीय माध्यमिक ऐथलैटिक प्रतियोगिता का आयोजन मुरसान के काॅलेज में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक जीएसएएस काॅलेज के प्रधानाचार्य सरजू कुमार ने विधायक देवेन्द्र अग्रवाल व अन्य अतिथियों का माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह् भंेट कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी हाथरस राकेश गुप्ता ने की । प्रतियोगिता का शुभारम्भ विधायक व चेयरमैन देशराज सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक जितेन्द्र कुमार मलिक ने दीप प्रज्वलित कर किया तथा विधायक ने झण्डारोहण व गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की । कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न काॅलेजों से छात्र छात्राओं ने संास्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मनमोह लिया । प्रतियोगिता में 400 मीटर सीनियर बालक वर्ग में सरस्वती काॅलेज के लोकेश प्रथम, जीएस काॅलेज मुरसान के प्रदीप द्वितीय तथा एमआई काॅलेज सिकन्द्राराऊ के रोहित बघेल तृतीय रहे, बालिका वर्ग में जीएसएएस काॅलेज मुरसान की रीता कोशिक प्रथम, केआईसी सासनी की अनु कुमारी द्वितीय व मुरसान काॅलेज की रुबी तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी छा़त्र छात्राओं को विधायक देवेन्द्र अग्रवाल ने मैडल व प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर स्वन्ंत्रत गुप्ता, देशराज सिंह चाहर, रामबाबू सिंह, एचपी गौतम, योग्यप्रकाश वाष्र्णेय, डा. दिलीप कुमार आमोरिया, रजनेश सिंह, रजत अग्रवल, राजेश कुमार, सत्यपाल सिंह, सैंगर, तौफीक अहमद, मनोज कुमार राजपूत, बीरेन्द्र शर्मा, यशवीर सिंह, दिनेश कुमार, अहिशा नौटवाल, मुकेशपाल सिंह, नवलकिशोर, कमल सिंह गौड, सत्यपाल सिंह आदि अनेक लोग उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।