Top News

हाथरस/सादाबाद- छेडछाड से परेशान महिला ने मनचले युवक पर थाने लाकर किया पथराव, काफी देर तक पुलिस के सामने चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा

हाथरस/सादाबाद। थाना सादावाद में छेडछाड से परेशान महिला ने मनचले युवक को थाने लाकर उस पर किया पथराव कर दिया। पत्थर लगने से मनचला घायल होकर वही गिर गया। काफी देर तक पुलिस के सामने हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

  वता दें कि हाथरस के थाना सादावाद क्षेत्र के गाँव कूपा की रहने वाली एक महिला की विघवा वेटी जब शौच के लिए खेत पर जाती तो गाँव का ही रहने वाला मनचला लडकी से रोज आते जाते छेडछाड करता था और अश्लील बातें करता था। मनचले की हरकतों से परेशान बेटी ने जब यह बात अपनी माँ को वताई तो महिला ने मनचले युवक को पकड लिया और पीटते हुए थाने ले आयी। वही थाने मे आते ही मनचला छूट कर भागा तो बेटी ने मनचले पर थाने में ही ईट से हमला कर दिया और मनचले को घायल कर गिरा लिया। वही यह पूरा हाईवोल्टेज ड्रामा पुलिस की मौजूदगी मे थाने में चलता रहा  कुछ पुलिस कर्मीयो ने हस्तक्षेप कर महिला के कव्जे से युवक को छुडाया। पीड़ित  महिला ने युवक के खिलाफ थाने मे तहरीर भी दी है।

वही युवती की माने तो ये युवक रास्ते में मुझे छेड़ता था और मुझसे गाली गलौज भी करता था जब मुझे ये छेड़ सकता है मेरी इज्जत पर हाथ डाल सकता है तो में इसे ईट नहीं मार सकती।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने