Top News

रालोद प्रत्याशी एस0 जलालुद्दीन का जनसम्पर्क अभियान तेज गति पर, जगह-जगह हो रहा है उनका स्वागत

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। राष्ट्रीय लोकदल के नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी एस0 जलालुद्दीन ने अपने सैकड़ों समर्थकों एवं पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं तथा मुस्लिम समाज के भी सैकड़ों लोगों के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान रालोद प्रत्याशी एस0 जलालुद्दीन का लोगों ने जगह-जगह पर फूल मालाओं के साथ जोशीला स्वागत किया और उन्हें विजयी होने का आर्शीवाद भी दिया।
   रालोद प्रत्याशी एस0 जलालुद्दीन ने जनसम्पर्क एवं नुक्कड़ सभाओं के दौरान कहा कि शहर की जनता पर भाजपा पालिकाध्यक्ष द्वारा थोपे गए भारी भरकम कई गुनाह जल एवं हाउस टैक्स को वह विजयी पर पालिका परिषद की होने वाली पहली ही बोर्ड की बैठक में समाप्त कराएंगे। इसके अलावा हाथरस की शान एवं ऐतिहासिक घंटाघर व तालाब चैराहा सहित अन्य सभी चैराहों का सौन्दर्यीकरण कराया जायेगा। रालोद प्रत्याशी एस0 जलालुद्दीन का चुनाव प्रचार अभियान जहां एक ओर जोर पकड़ता जा रहा है, वहीं दूसरी ओर रालोद प्रत्याशी एस0 जलालुद्दीन अपने व्यक्तिगत व्यवहार से शहर की जनता में अपनी पकड़ मजबूत बना रहे हैं और उन्हें सर्व समाज की जनता का भारी जनसमर्थन भी मिल रहा है। रालोद प्रत्याशी ने सोमवार को भी जनसम्पर्क के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से अपील करके राष्ट्रीय लोकदल के चुनाव चिन्ह हैण्डपंप पर मौहर लगाने की अपील की।
    रालोद प्रत्याशी एस0 जलालुद्दीन ने अपने सैकड़ों समर्थकों एवं राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं तथा सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान रालोद प्रत्याशी ने घर-घर जाकर जहां शहर के विकास के लिए वोट व आर्शीवाद मांगा, वहीं उन्हें क्षेत्रीय जनता द्वारा हाथों-हाथ लेते हुए उनका फूल मालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया गया और उन्हें विजयी होने का भी आर्शीवाद दिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने