हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी व युवा समाजसेवी रवि चैहान भट्टा वालों का सघन जनसम्पर्क अभियान भारी जोरशोर से चल रहा है और उनके साथ सर्वसमाज के लोगों की भीड उमड रही है। पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी रवि चैहान को जहां घर-घर से आशीर्वाद मिल रहा है वहीं लोग उन्हें मिठाई खिलाकर उनका स्वागत कर रहे हैं और शहर के सभी गली मौहल्ले व घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं।
पालिकाध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी एवं युवा समाजसेवी रवि चैहान भट्टा वालों ने आज अपने सघन जनसम्पर्क अभियान के दौरान शहर के वाटर वक्र्स कालौनी, नवीपुर, श्यामकुंज, मौहल्ला दारू कूटा, मुरसान गेट करबला तथा गुडिहाई बाजार में सघन जनसम्पर्क अभियान किया गया और उन्होंने लोगों से आशीर्वाद व वोट मांगते हुए हाथरस शहर को क्लीन हाथरस-ग्रीन हाथरस बनाने के लिए भरसक प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर लोगों द्वारा पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी रवि चैहान का जहां फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया वहीं रवि चैहान ने कहा कि पिछले 10 साल से नगर पालिका में भाजपा का राज चल रहा है लेकिन शहर सड रहा है और जगह-जगह जहां गन्दगी के ढेर लगे हैं वहीं नाले व नालियां उफन कर सडकों पर बह रही हैं जबकि आलम तो ये है कि अगर जरा सी बारिश हो जाये तो शहर पानी-पानी हो जाता है। लेकिन जनता का प्यार व आशीर्वाद मुझे मिला तो मैं जनता की कसौटी पर खरा उतरकर दिखाऊंगा।
पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी रवि चैहान द्वारा वार्ड सं. 24 के सभासद पद के निर्दलीय प्रत्याशी मनोज वाष्र्णेय के कार्यालय का भी फीता काटकर उद्घाटन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।