हाथरस। बसपा सुप्रीमो बहिन मायावती के निर्देश पर बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार देशमुख एड. को बसपा जिलाध्यक्ष पद से आज हटा दिया गया है और नये बसपा जिलाध्यक्ष के रूप में विधानसभा प्रत्याशी रहे ब्रजमोहन राही एड. को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है साथ ही अभी बसपा में शामिल हुए लल्लन बाबू एड. को अलीगढ मण्डल का जोन इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
उक्त जानकारी बसपा के प्रदेश के महासचिव एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय (विधायक सादाबाद) ने देते हुए बताया कि बसपा मुखिया बहिन मायावती के निर्देश पर बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख को हटाकर हाथरस से विधानसभा प्रत्याशी रहे ब्रजमोहन राही एड. को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि अभी हाल ही में बसपा में शामिल हुए लल्लन बाबू एड. को अलीगढ मण्डल का जोन इंचार्ज मनोनीत किया गया है।
बसपा के जोन कोर्डीनेटर सूरत सिंह ने भी उक्त फेरबदल की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी संगठन को और मजबूती दी जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।