Top News

ट्रेक्टर ट्राली पलटने से किशोरी की दर्दनाक मौत

हाथरस/मुरसान। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव बामौली से चारा लेकर लौट रही एक ट्रेक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे ट्रेक्टर पर बैठी एक किशोरी उसके नीचे दब गई और उसकी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में खलबली मच गई।
बताया जाता है मुरसान थाना क्षेत्र के गांव बामौली के एक ट्रेक्टर द्वारा खेतों में से बाजरा की करव भरकर लायी जा रही थी और ट्रोली में लदी करव के ऊपर गांव गोल नगर निवासी करीब 17 वर्षीय एक किशोरी काजल पुत्री अजीज मौहम्मद बैठी थी तभी रास्ते में ट्रेक्टर गांव के पास ही अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उक्त किशोरी ट्रेक्टर ट्राली के नीचे दब गई और उसकी मौत हो गई।
घटना की खबर पाकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड लग गई और थाना पुलिस भी पहुंच गई तथा समाचार लिखे जाने तक मृतका के शव को जहां पोस्टमार्टम हेतु नहीं भेजा गया था वहीं रिपोर्ट दर्ज भी नहीं हुई थी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने