Top News

रालोद प्रत्याशी एस0 जलालुद्दीन कल करेंगे नामांकन दाखिल

हाथरस। राष्ट्रीय लोकदल से नगर पालिका परिषद, हाथरस से चैयरमैन के प्रत्याशी एस0 जलालुद्दीन कल 4 नवम्बर शनिवार को अपना नामाकंन भारी लाव-लश्कर के साथ सुबह ग्यारह बजे करीब दाखिल करेंगे। नामाकंन के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक सादाबाद डाॅ0 अनिल चैधरी, रालोद जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गेंदालाल चैधरी के अलावा रालोद के वरिष्ठ नेता एवं अन्य पदाधिकारी भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
   उक्त जानकारी देते हुए रालोद के चेयरमैन प्रत्याशी एस0 जलालुद्दीन ने शुक्रवार को अपने चुनाव कार्यालय पर पत्रकारों से प्रेस वार्ता करते हुए  बताया कि वह कल 4 नवम्बर को तहसील प्रांगण में जाकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए रालोद चेयरमैन प्रत्याशी एस0 जलालुद्दीन ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सर्व समाज का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है और वह भारी मतों से विजयी भी होंगे।
   प्रेस वार्ता के दौरान हमीद भाई, मा0 जहीर , अमरदीन, करीम खां, जब्बर भाई, यूनिस खां, कलुआ पेन्टर, शकील अब्बासी आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने