हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस की बसपा प्रत्याशी श्रीमती कल्पना उपाध्याय द्वारा आज अपने जिला पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया गया है साथ ही उन्होंने 10 दिन पूर्व देहात की मतदाता सूची से अपना नाम कटवाये जाने का आवेदन कर चुकी हैं।
उक्त जानकारी आज आगरा रोड स्थित बामौली हाउस पर आयोजित प्रेसवार्ता में सादाबाद विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री श्री रामवीर उपाध्याय ने दी। श्री उपाध्याय ने बताया कि हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष पद की बसपा प्रत्याशी श्रीमती कल्पना उपाध्याय जिला पंचायत के वार्ड संख्या से जिला पंचायत सदस्य भी हैं लेकिन बसपा द्वारा उन्हें नगर पालिका अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाये जाने से उन्होंने आज अपने जिला पंचायत सदस्य पद से इस्तीफा देकर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ओमवती यादव के कार्यालय में रिसीव करा दिया गया है।
पूर्व ऊर्जा मंत्री श्री रामवीर उपाध्याय ने बताया कि श्रीमती कल्पना उपाध्याय इस्तीफे की प्रति जिला पंचायत सदस्य/पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय जिलाधिकारी को रिसीव कराने गये हैं। श्री उपाध्याय ने बताया कि श्रीमती कल्पना उपाध्याय का देहात की मतदाता सूची गांव बामौली की सूची में शामिल था जिसे कटवाये जाने हेतु 10 दिन पूर्व ही आवेदन कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।