वीडियो खबर देखने के लिए लिंक को टच करें
सिकन्दराराव में आज शहर के प्राचीन और ऐतिहासिक महत्व के रामबाग मंदिर को दुर्दशा से मुक्त करने की दृष्टि से रामबाग मुक्ति अभियान की प्रथम बैठक भूतेश्वर मंदिर सिकन्दराराव पर शिवकुमार शर्मा की अध्यक्षता तथा आयोजक विवेकशील राघव के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में दोनों पक्षकार तथा सर्वसमाज की उपस्थिति रही। मौजूद सर्वसमाज ने दोनों ही पक्षों से एक सप्ताह में फैसला करने तथा मंदिर की बदहाल स्थिति को ठीक करने की दिशा में सहयोग करने का सुझाव दिया। बैठक में हल्की नोंकझोंक के बाद दोनों ही पक्ष फैसले के पक्ष में सहमत दिखाई दिए। बैठक के बाद सर्वसमाज की मौजूदगी में दोनों पक्षों को मंदिर की दुर्दशा दिखाने के लिए मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सर्वसमाज ने सर्वसम्मति से इसके निराकरण में साथ देने का संकल्प लिया। बैठक में नगर एवं क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व रहा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. प्रदीप गर्ग, भानुप्रताप सक्सेना, नागेन्द्र सिंह राणा, देवेंद्र दीक्षित शूल एडवोकेट, पंकज पण्डा, दीपक चौहान, गजेंद्र चक, राजेन्द्र सूफी, नीरज वैश्य, विपिन कुमार, गुरुशरण द्विवेदी, सुधीर तिवारी, संजीव कुमार, देवेंद्र सविता, शिवम पौरुष, अमन गुप्ता, अजय पालीवाल एडवोकेट, ललित द्विवेदी, नीरू यादव, लकी शर्मा, नरेंद्र चौहान, अतुल यादव, आशीष शर्मा, आकाश शर्मा, शिवदत्त उपाध्याय, विजय पुंढीर, शौर्य शर्मा, ज्ञानप्रकाश शर्मा, कुंजबिहारी लाल वर्मा, मनोज पण्डित, पंकज शर्मा, गजेंद्र परमार, आयुष यादव, पुनीत चौहान, शिव शर्मा, विष्णु शर्मा, हिमांशु दीक्षित, शूरवीर सिंह एडवोकेट, योगेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।