Top News

एम0एल0डी0बी0 पब्लिक इण्टर कालेज में बाल मेले का हुआ भव्य आयोजन

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। चाचा नेहरू के जन्मदिन पर एम0एल0डी0बी0 पब्लिक इ0 कालेज हाथरस में बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत डी0आर0बी0 इण्टर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त ने किया । इस अवसर पर छा़त्र-छात्राओं द्वारा क्राफ्ट, गेम्स, काॅस्मेटिक, फ्रूट, फूड, बैलून, फोटो, की मन मोहक दुकाने लगाई गयी, जिसका छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने भरपूर आनन्द लिया। इस अवसर पर बबिता भारद्वाज के नेतृत्व में निधी शर्मा, नमन जैन, शैलजा मिश्र, भूमिका ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का उत्कृष्ट संचालन किया। कार्यक्रम में चंचल, जतिन, तौफीक, छवि, अंकित, विश्वजीत, अनिकेत, यति, भुवनेश, चन्द्रमोहन, दक्ष, गर्व, आकाश के मनोहर नृत्य एवं संजय मिश्रा, गीता गौतम, आरती शर्मा, सोनाली सारस्वत, प्रियंका वर्मा, के गीतों ने जनसमूह को मंत्र मुग्ध किया।
कार्यक्रम सफल बनाने में पूनम वाष्र्णेय, मुरारी लाल गुप्ता, श्रीमती शैलकान्ता गुप्ता, आर0पी0 कौशिक, रचना, सारिका सोनी, दीप्ती, रिंकी, राखी वाष्र्णेय, नीरज वर्मा, ममता सूद, हर्षित गुप्ता, कुमुद कुमार गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद, माधव, मनीष, मोहित, हरीश शर्मा, पुनीत गुप्ता, पंकज अग्रवाल, आई0के0 राना, अंकित वाष्र्णेय, पवन शर्मा, का विशेष योगदान रहा । अन्त में प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने