Top News

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आज हाथरस में देंगे जीत के टिप्स

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद डा. महेन्द्रनाथ पाण्डेय आज 15 नवम्बर को सुबह 10 बजे से हैलीकाॅप्टर द्वारा पहली बार हाथरस आ रहे हैं और उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जहां उनका फूल मालाओं से लादकर जोरदार अभिनन्दन किया जायेगा वहीं वह पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी आशीष शर्मा को विजयश्री दिलाने को पार्टी कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश कार्यकर्ता सम्मेलन में देंगे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संजय सक्सैना एवं विधायक प्रवक्ता मोहन पंडित ने देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. महेन्द्रनाथ पाण्डेय आज 15 नवम्बर को सुबह 10 बजे से पत्थर वाले बाजार में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देकर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी आशीष शर्मा को जिताने के मूलमंत्र बतायेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष डा. पाण्डेय हैलीकाॅप्टर द्वारा आयेंगे और उनका हैलीकाॅप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा।
उन्होंने समस्त पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों, बूथ प्रमुखों, वार्ड प्रमुखों, समस्त वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों, वार्ड प्रत्याशियों से भारी संख्या में पहुंचकर मार्ग दर्शन लेने की अपील की है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने