Top News

श्री दौलतराम बारहसैनी इन्टर कालेज का 65 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया

हाथरस (हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो)। श्री दौलतराम बारहसैनी इन्टर कालेज का 65 वाॅ स्थापना समारोह धूमधाम से मनाया गया। कालेज प्रबन्धक आर.पी. कौशिक ने स्ंास्थापक स्व. श्री मक्खनलाल गुप्त का स्मरण करते हुए कहा कि शिक्षा के पावन उद्देश्य की पूर्ति के लिये श्री गुप्त ने वर्ष 1944 में वी.सी.झूरिया हायर सैकेन्डरी स्कूल, वर्ष 1948 में बारहसैनी इण्टर कालेज (वर्तमान नाम श्री अक्रूर इ.का.) एंव वर्ष 1952 में अपने पूज्य पिता स्व. श्री दौलतरामजी की स्मृति मंे श्री दौलतराम बारहसैनी इन्टर कालेज की स्थापना की।
समारोह को सम्बोधित करते हुए कालेज अध्यक्ष रामगोपाल दाल वालों ने कहा कि संस्था के प्रधानाचार्य रहते हुए स्व. गुप्त ने बिजेन्द्र सिंह जैसे न्यायाधीश एवं तरूण जैसे अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि, इन्द्र कुमार अग्रवाल जैसे हनुमत धाम (शुकताल) में महन्त एवं रामवीर उपाध्याय जैसे राजनीतिज्ञ तैयार किये, जो हाथरस की विजय दुंदुमी समूचे विश्व में बजाये हुए हैं।
कालेज के उप प्रबन्धक राजकिशोर गुप्ता ने कहा कि श्री गुप्त सुरजोबाई शाह इ.का. हाथरस, राजेन्द्र लोहिया विद्या मन्दिर, सासनी, विद्यापीठ इ.का. सासनी, जनता उ.मा. विद्यालय मुरसान, हरिनेत्र चिकित्सालय एंव मानव सेवा संस्थान की प्रबंध समिति में प्रमुख पदाधिकारी रहकर समाज सेवा में आजीवन प्रयत्नशील रहे।
कालेज के प्रधानाचार्य डा. रामनिवास दुबे ने कहा कि वर्ष 1914 में स्व. श्री गुप्त का जन्म पितृमावस्या के दिन हाथरस के निकट लाखनू गाॅव में हुआ था। इनके पिता स्व. श्री दौलतराम वाष्र्णेय लाढ़पुर के निकट जाफराबाद के जमीदार थे। शिक्षा उनके लिए समर्पण एवं सेवा की, व्यवसाय नहीं तब ही तो उन्होंने शिक्षा के ज्ञानमय प्रदीप से युग-युग से चंले आ रहे अज्ञानरूपी अंधकार को तिरोहित कर शुभज्ञान की अनंत रश्मियां जन-जन में प्रवाहित की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य डा.डी.के. जैन ने कहा कि श्री गुप्त की स्मृति को अक्षुण्ण बनाने के लिए उनके सुपुत्र व राज्य अध्यापक पुरूस्कार से पुरूस्कृत प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त ने श्यामकुंज में एम.एल.डी.वी. पब्लिक इन्टर कालेज की स्थापना की जो अपनी उत्कृष्ट व्यवस्थाओं एवं अंग्रेजी माध्यम से संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करने वाला जनपद का प्रमुख विद्यालय है।
समारोह को पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त, चेतन्य प्रकाश, प्रवीण कुमार, अजय कुमार गौड, आलोक गुप्ता, महेन्द्रपाल सिंह, तुलसी प्रसाद शर्मा, वीरेन्द्र सिंह, रामकुमार शर्मा, रविकुामार शर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर कालिज क्रीडास्थल पर दाऊदयाल एंव भीकेन्द्र वाष्र्णेय के निदेशन में क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें क्रीड़ा में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया। पं. राधाचरन शर्मा के नेतृत्व में भव्य हवन का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र/छात्राओं ने नकल न करने की आहुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन अमित सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजय मौर्य, प्रमोद शर्मा, विजेन्द्र सिंह, प्रीती वर्मा, बीनू, नीतू, रामवती, राजवाला, उमा वर्मा, मीरा रानी, रामू माहेश्वरी, रविप्रकाश, वीरेन्द्र सिंह आदि सभी अध्यापकों ने सहयोग किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने