हाथरस। जनपद में सोमवार को भाई बहिन के पावन प्रेम का रूप साकार हुआ । बहिनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लम्बी आयु की कामना की तथा भाईयों ने भी सदैव अपनी बहिनों की रक्षा करने का सकल्प लिया। बहिनों ने भाईयों का तिलक लगाकर मिठाई खिलाई तोभाईयों ने भी बहिनों ने पैर छूकर उन्हें उपहार दिये। जपनद भर में भाई वहिन के पावन प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबन्धन धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस बार रक्षाबन्धन पर बहिनों को प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश की रोडवेज ब बसों में यात्रा निःशुल्क कर एक खास उपहार दिया। जिसके चलते रोडवेज बसों में अपार भीड रही। वहीं भारी भीडभाड का डग्गेमार वाहनों ने आज भी जमकर फायदा उठाया और खूब चांदी काटी। मिठाईयों और राखी से सजे बाजारों में भी जमकर भीड देखी गयी।
हाथरस- बहिनों ने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर की उनकी लम्बी आयु की कामना, भाईयों ने सदैव बहिनों की रक्षा करने का लिया सकल्प, हर्षोल्लास से मनाया गया भाई वहिन के पावन प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबन्धन
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।