हाथरस/हसायन। क्षेत्र के गॉव चिंतापुर में कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन हुआ जिसमे शहर व गॉव की 11 टीमो ने हिस्सा लिया जिसके आयोजक शिशपाल प्रजापति,रमेश चन्द्र गौतम,प्रमोद शर्मा एवं पूरन चंद गोला थे। टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व हाथरस विधानसभा प्रत्याशी रामनारायण काके थे। आयोजक कमेटी व सभी ग्राम वासियो ने मुख्य अतिथि श्री काके का पगड़ी बांध कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। श्री काके ने दोनों टीम के कप्तान बिजेंद्र और लाखन का हाथ मिलवाकर 41 सौ रुपये इनाम की टूर्नामेंट की पहली कबड्डी का शुभारम्भ किया। श्री काके के साथ राजेश कुमार सविता, सुनीलकुमार दिवाकर,नरेशकुमार दिवाकर,अक्षय ठाकुर, स्वागत करने वालों में शिवचरण शर्मा,रामभरोसी लाल दिवाकर,मटरूमल गोला, पिंकी ठाकुर,सत्यप्रकाश शर्मा,चन्द्रपाल धर्म,गोकुलचंद प्रजापति,मोहन सिंह दिवाकर,जगदीश शर्मा,कल्याण सिंह,प्रेमचंद शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
हाथरस/हसायन- गॉव चिंतापुर में कबड्डी टूर्नामेंट का मुख्य अतिथि रामनारायण काके ने किया शुभारम्भ
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।