हाथरस/हसायन। बुधवार को क्षेत्र के गांव अंडौली में 200 रूपए की उधारी को लेकर दो पक्षों में जमकर गाली गलौज मारपीट हों गई।वही एक पक्ष के द्वारा घटना की जानकारी पीआरबी डायल 100 पर घटना की जानकारी दिए जाने पर पुलिस शिकायतकर्ता व आरोपी पक्ष को पकडकर कोतवाली पुलिस के सुपर्द कर दिया।इस मामलें में महिला के द्वारा कोतवाली में एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है।जानकारी के अनुसार सुनीता पत्नी सौनू ने कहा कि गांव के ही भूपेन्द्र पुत्र प्रताप सिंह की कस्बा हसायन के मौहल्ला जाटवान में मिठाई की दुकान है।सुनीता ने बताया कि भूपेन्द्र की दुकान से उसके ससुर 200 रूपए की मिठाई उधार लेकर चले आए थे।इस दौरान दुकानदार भूपेन्द्र सिंह के द्वारा घर पर पहुंचकर ससुर व पति से 200 रूपए मांगने लगा तो इस ससुर व पति सौनू के द्वारा पांच दिन बाद पैसें दिए जाने की बात कही तो भूपेन्द्र द्वारा गाली गलौज व मारपीट करने लगा।इसी बात पर दोनो पक्षों में गाली गलौज मारपीट हो गई। ग्रामीणों के द्वारा दोनो पक्षो को अलग करने का भी प्रयास किया गया।वही भूपेन्द्र सिंह का कहना है कि उधारी के पैसे मांगने पर सौनू व उसके पिता द्वारा बेबजह गाली गलौज मारपीट करना शुरू कर दिया गया।भूपेन्द्र के द्वारा भी तहरीर दे दी गई है।पुलिस के द्वारा दोनो घायलो का डाक्टरी परीक्षण कराया है।
हाथरस/हसायन- गांव अंडौली में 200 रूपए के लिए हुई दो पक्षों में मारपीट
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।