हाथरस। देश भर के अलग-अलग राज्यों में तेजी से बढ रही महिलाओं की चोटी काटे जाने की घटनाओं से जहां महिलाओं में भारी दहशत और हडकम्प मचा हुआ है वहीं राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, अलीगढ, मथुरा, आगरा और फिरोजाबाद के बाद चोटी कटवा चुडैल का आतंक अब हाथरस जनपद में भी महिलाओं परेशान करने लगा है। चोटी कटने की घटनाएं अब अपने जिले में भी बढती जा रही हैं और 4 स्थानों पर 4 और महिलाओं की चोटी काटी गई हैं तथा एक महिला को उपचार हेतु बागला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चोटी काटने की घटनाओं से जिले की महिलाओं में भारी हडकम्प व दहशत का माहौल है।

हाथरस जिले के तीन अलग अलग थानों में तीन महिलाओ की चोटी काटने के मामले सामने आ चुके हैं। जिसमे पहला मामला 3 अगस्त गुरुवार को कोतवाली चंदपा क्षेत्र के एक गांव में गीता नाम की महिला के साथ एवंदूसरा मामला आज 4 अगस्त शुक्रवार को कोतवाली सासनी के गांव बसगोई में सामने आया है। यहाँ पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाने वाली अंजू नाम की महिला टीचर की रात साढे ग्यारह बजे चोटी कट गयी। महिला के परिवारीजनों का कहना है की जिस समय ये घटना घटी उस समय न तो घर से कोई व्यक्ति बहार गया और न ही कोई व्यक्ति घर के अंदर आया। क्योकि घर चारो तरफ से बंद है और घटना के समय सभी दरबाजे बंद थे। अंजू के बताये अनुसार अंजू रात करीब साढे ग्यारह बजे अपने कमरे में से टॉयलेट करने के लिए जा रही थी तभी अचानक अंजू की चोटी को किसी ने पीछे पकड़ कर खींचा जिसके बाद अंजू की चीख निकल गयी और अंजू बेहोश हो गयी । जब अंजू को होश आया तो अंजू की चोटी कटी हुई थी।
वहीं तीसरा मामला भी 4 अगस्त को ही कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गाँव उदयभान से सामने आया है। यहा इंदु नाम की महिला की रात को सोते समय चोटी काटी गयी है। महिला ने बताया की में रात में सोई हुई थी तो मुझे लगा की कोई मेरे बालो को पकड़ कर खींच रहा है लेकिन जब मेने चारपाई से उठकर देखा तो कमरे में कोई नहीं था और चोटी के बाल कटे हुए जमीन पर पड़े हुए थे जिसके बाद महिला की चीख निकल गयी और महिला बेहोश हो गयी। महिला की चीख सुनकर परिवारीजन जग गए जिसके बाद महिला को बेहोशी की हालत में हाथरस जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर सिकन्दराराव कोतवाली क्षेत्र के गांव कपसिया में भी आज दोपहर घर में काम कर रही करीब 40 वर्षीय महिला शकुन्तला की भी चोटी कट गई जिससे उसके भी होश उड गये और उसकी हालत बिगड गई तथा मौके पर जहां ग्रामीणों की भीड लग गई वहीं थाना पुलिस भी पहुंच गई तथा महिला का उपचार चल रहा है। वहीं सासनी के गांव वीर नगर में रहने वाली कल्पना ने बताया कि गांव में एक बाबा भीख मांगने आया था। जिसने भीख के साथ पीने को पानी मांगा। जैसे ही वह पीने का पानी लेने अंदर को गई तो भिखारी बाबा ने बडी सफाई के साथ उसकी चोटी काट ली। कल गांव चन्दपा में भी एक महिला की चोटी कटने की घटना घटित हुई थी।
मामलों में गौर करने बाली बात ये है की अभी तक चोटी कटने के मामले देहात और अशिक्षत महिलाओ में ही देखने को मिल रहे थे लेकिन सासनी में ये घटना एक सरकारी विद्यालय में पढ़ाने बाली टीचर अंजू के साथ हुआ है। सच क्या है अभी सामने नहीं आया है।
रहस्यमय तरीके से चोटी कटने की घटनाओं से महिलाओ और युवतियों में भारी दहशत व डर का माहौल है। लेकिन सवाल यह है कि यह आखिर कौन है और क्या बला है जो ऐसी घटनायें घटित हो रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।