हाथरस। जिले में चोटी कटने की घटनाओं के आतंक से दहशत में जी रही जिले की महिलाओं और युवतियों के मामले में थाना सासनी पुलिस ने शक के आधार पर एक बाबा को गिरफ्तार किया है। गांव बीरनगर की रहने वाली एक महिला की माने तो उसके घर के बाहर एक बाबा भीख मांगने पंहुचा और महिला से पानी माँगा। महिला जैसे ही बाबा को पानी पिलाने के बाद घर के अंदर जाने लगी तो बाबा ने उसके बाल काट दिए, उसके बाद महिला ने शोर मचा कर बाबा को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने बाबा को कोतवाली पुलिस के हबाले कर दिया है । अब सच क्या है ये अभी पता नहीं चल रहा है लेकिन वही पुलिस इस मामले में पकडे गये चोटी कटवा बाबा से थाने पर पूछ ताछ कर रही है। पुलिस का ये भी कहना है की बाबा भीख मांगने आता था और उसके पास से ऐसी कोई चीज बरमाद नहीं हुई है जिससे लगे की बाल काटे जा सके।
हाथरस/सासनी- गांव बीरनगर से चोटी काटने के मामले में पुलिस ने शक के आधार पर एक बाबा को किया गिरफ्तार
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।