Top News

हाथरस- समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय अलीगढ रोड पर सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को किया याद

हाथरस। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय अलीगढ रोड पर आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चन्द्रशेखर की 10 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृतियों को याद किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामनारायन काके ने सभी समाजवादियों से उनके रास्ते पर चलते हुए पार्टी को मजबूत करने का आव्हान किया। लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष रोहिताश यादव ने सभी युवा साथियों से युवा तुर्क समाजवादी चिंतक स्व. चन्द्रशेखर से प्रेरणा लेकर समाजहित में कार्य करने का आव्हान किया। वरिष्ठ नेता शिवकुमार वाष्र्णेय ने बताया कि स्व. चन्द्रशेखर ने कई आन्दोलनों में भाग लेकर देश की राजनीति में अहम योगदान दिया। सभी कार्यकर्ताओं ने स्व. चन्द्रशेखर से प्रेरणा लेकर देश हित में कार्य करने और पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर डा. आर सी लाल जिला सचिव, श्रीराम यादव सचिव, रामू पौरूष जिलाध्यक्ष व्यापार सभा, रफीक खान, सुनील दिवाकर, नेमपाल सिंह प्रजापति, रवेन्द्र प्रजापति, फैसल अली बेग, बन्टू यादव, मोहित यादव, नीरज सेंगर, संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने