Top News

हाथरस- गुरू पूर्णिमा आज, उमड़ेगी भारी आस्था, गोवर्धन जाने वाली ट्रेनें व बसें हाउसफुल

हाथरस। आज 9 जुलाई को गुरू पूर्णिमा महोत्सव भारी धूमधाम से मनाया जायेगा और अपने-अपने गुरूओं के पूजन के लिये गुरू आश्रमों एवं गुरू आवासों पर गुरू भक्तों की सुबह से जहां भारी आस्था श्रद्धा उमडेगी वहीं ब्रज वसुन्धरा में भगवान श्री गिरिराज महाराज के मुडिया पूनौ मेला में भी भारी भीड उमड रही है और ट्रेन व बसें हाउसफुल होकर जा रही हैं। वहीं दयानतपुर स्थित संत आशाराम बापू आश्रम पर भी गुरू पूर्णिमा के अवसर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें आश्रम संचालक अरूण भाई जी ने सभी से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
गुरू पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर  प्रख्यात भागवताचार्य बल्लभ जी महाराज के बिछुआ गली स्थित आवास पर प्रातः 6 बजे से गुरू दीक्षा एवं गुरू पूजन तथा सायं 6 बजे से माहेश्वरी धर्मशाला नयागंज पर देवी जागरण व भण्डारा आयोजित होगा। गली मालिन में खाई गली स्थित प्रकाण्ड विद्वान पं. सुरेश चन्द्र गौड एवं सीपू जी महाराज के आवास पर सुबह से गुरू दीक्षा एवं गुरू पूजन, मैण्डू गेट स्थित गोपाल धाम में पं. राम बल्लभाधीश जी महाराज का गुरू पूजन सुबह 8 बजे से तथा इससे पूर्व प्रातः 7 बजे से श्री गोपाल अभिषेक पूजन चरण पूजन कार्यक्रम आयोजित होंगे।
आज 9 जुलाई को नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले गुरू पूर्णिमा पर मां भगवती का विशाल देवी जागरण रात्रि 9 बजे से विवेकानन्द नगर कालौनी अलीगढ रोड स्थित कैलाश महादेव मंदिर पर होगा वहीं सुबह 10 बजे से हवन एवं 12 बजे से प्रसादी वितरण होगी।
आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री गोवर्धन धाम में आयोजित मुडिया पूनौ मेला में श्री गिरिराज जी महाराज की परिक्रमा व दर्शन के लिये भक्तों की भारी भीड व आस्था उमड रही है और गोवर्धन जाने वाली ट्रेनें व बसें जहां हाउसफुल होकर जा रही हैं वहीं तमाम भक्त अपने साधनों से पहुंच रहे हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने