Top News

हाथरस/पुरदिलनगर- बस ने रौंदी छात्रा, गम्भीर हालत में अलीगढ रैफर, घटना से आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम

हाथरस/पुरदिलनगर। (रविन्द्र सिंह)। कोतवाली क्षेत्र के जलेसर रोड पर आज प्राइवेट बस द्वारा एक स्कूली छात्रा को रौंद देने से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया और लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया तथा जमकर हायतौबा की वहीं छात्रा को गम्भीर हालत में अलीगढ रैफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक पुरदिलनगर क्षेत्र के गांव नगला बिहारी निवासी करीब 14 वर्षीय छात्रा प्रियंका पुत्री राजेन्द्र सिंह आज दोपहर कस्बा के कन्या इंटर कालेज से पढकर घर लौट रही थी तभी रास्ते में जलेसर रोड पर पैदल छात्रा को एक प्राइवेट बस ने रौंद दिया जिससे छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने जलेसर रोड पर जाम लगा दिया और जमकर हायतौबा की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे 1 घण्टे बाद जाम को खुलवाया और छात्रा को उपचार हेतु सीएचसी भिजवाया जहां से उसे अलीगढ रैफर कर दिया गया। पुलिस ने बस को भी पकड लिया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने