हाथरस। अमरनाथ यात्रा में यात्रियों पर हुये हमले में मृत शिव भक्तों को श्रद्धांजलि देने हेतु विश्व हिन्दू परिषद ने मौन जुलूस निकाला। मौन जुलूस रामलीला मैदान से शुरू होकर शहर के मुख्य-मुख्य बाजारों में होता हुआ राम दरबार चैक पर समाप्त हुआ। मौन जुलूस में बड़ी संख्या में हिन्दूवादियों एवं शिव भक्तों ने दीप प्रज्वलित कर मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौन जुलूस में शहर भर के विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल थे। उनके हाथों में लगीं तख्तियों पर लिखे नारे हिन्दू समाज की व्यथा को व्यक्त कर रहे थे। लोगों में इस घटना के प्रति गहरा रोष और शोक देखा गया।
मौन जुलूस में जिलाध्यक्ष राजेन्द्रनाथ चतुर्वेदी, नगराध्यक्ष गोपाल कृष्ण शर्मा, नगर मंत्री कैलाश कूलवाल, कपिल अग्रवाल, सौरभ शर्मा, पूरन सिंह भोला, प्रशान्त शर्मा, राहुल देव शर्मा, प्रशान्त कुलश्रेष्ठ, महेन्द्र शर्मा, नवीन खंडेलवाल, आयोग दीपक, योगेश बागड़ी, धर्मेन्द्र चैधरी, पदम सिंह आदि शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।