Top News

हाथरस- थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पहाडपुर में पानी के विवाद को लेकर हुए झगडे में पुलिस ने पीड़ित को ही किया पाबंद

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव पहाडपुर में आज पानी के विवाद को लेकर हुए झगडे में पुलिस पर पीडित को ही शांतिभंग में पाबंद कर देने का आरोप है।
बताया जाता है गांव पहाडपुर निवासी नूर मौहम्मद पुत्र महफूज अली से गांव के ही लोगों का पानी के विवाद को लेकर झगडा हो गया था तथा आरोपियों ने उसे जहां मारापीटा वहीं उस पर दरांती से हमला कर उसे कनपटी पर गम्भीर चोट पहुंचायी गई जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आरोप है पीडित अपनी फरियाद लेकर थाने गया तो पुलिस ने उसे ही शांतिभंग में पाबंद कर दिया। घायल को उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने