Top News

हाथरस- मथुरा रोड स्थित लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में गुरू पूर्णिमा के उपलक्ष्य में जनसंख्या नियंत्रण को बच्चों ने लिखे स्लोगन

हाथरस। मथुरा रोड स्थित लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में गुरू पूर्णिमा के उपलक्ष्य में स्पेशल असेंबली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का राष्ट्र निर्माण में अहम् योगदान है। गुरू जीवन से अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान रूपी प्रकाश भर देते हैं। गोविंद हाउस के बच्चों ने प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में गुरू महिमा, गुरू का जीवन में योगदान आदि विषयों पर गीत, कहानी एवं प्रेरक प्रसंग प्रस्तुत किए और वर्तमान में गुरू-शिष्य संबंधों पर शास्त्र मान्यताओं  से उद्धरण प्रस्तुत करते हुए प्रकाश डाला। जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का संचालन छात्र आकाश चैधरी ने किया। बच्चों ने गुरुजनों का तिलक लगाकर और पुष्प अर्पित कर सम्मान किया।
 विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में हाउस वाइज स्लोगन लेखन काॅम्टीशन हुआ। जिसमें बच्चों ने जनसंख्या नियंत्रण के उपाय सुझाए। जनसंख्या को संसाधनों के रूप में उपयोग कर प्रगति के आयाम गढ़ने का संदेश दिया एवं विभिन्न चित्रों और कथनों के माध्यम से जनसंख्या वृद्धि के दुष्परिणाम और नियंत्रण हेतु आकर्षक शैली में मार्मिक संदेश दिया। सीनियर वर्ग स्लोगन लेखन में गोविंद हाउस की निशा शर्मा ने प्रथम, कृष्णा हाउस की दीप्ति शर्मा ने द्वितीय एवं माधव हाउस की तनुजा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग से माधव हाउस की वैष्णवी ने प्रथम, जतिन ने द्वितीय एवं कृष्णा हाउस के विशाल शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब-जूनियर वर्ग के बच्चों के लिए अंग्रेजी में कविता पाठ एक्टिविटी का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और रोचक विषयों पर हास्य-व्यंग्य, ओज और बाल-मनोरंजक विषयक कविताएं प्रस्तुत कीं। जिसमें कक्षा एक से स्माही चैधरी ने प्रथम, रमा सिंह ने द्वितीय और दिव्यांशी शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-2 से नूतन शर्मा ने प्रथम, स्वर्णिमा उपाध्याय ने द्वितीय और एरा वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा-3 से रितिका राना ने प्रथम, तान्या दीक्षित ने द्वितीय और तरुन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी गोविंद उपाध्याय, लवकेश सेठ, लक्ष्मी शर्मा, पौरुष पचैरी, प्रशांत शर्मा, स्वांति वर्मा, तरुणा वशिष्ठ, श्रष्टि भारद्वाज, प्रीति वर्मा, जाॅली वाष्र्णेय, प्रिया उपाध्याय, रतन समाधिया आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने