Top News

हाथरस- बागला सिविल संयुक्त जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की जांच कर दिया परामर्श, 2816 गर्भवती महिलाओं का किया गया निशुल्क परीक्षण

हाथरस। प्रधानमंत्री मातृत्व दिवस पर जिले भर में 2816 गर्भवती महिलाओं का निशुल्क परीक्षण किया गया। इस दौरान रक्त, पेशाब समेत विभिन्न जांचों के अलावा 252 अल्ट्रासाउंड भी निशुल्क किए गए। शिविरों में हाई प्रेगनेंसी रिस्क महिलाओं को भी चयनित करते हुए दवा व नाश्ता भी प्रदान किया गया। इस दौरान निजी महिला चिकित्सकों ने भी भाग लेकर गर्भवती महिलाओं का परीक्षण किया।
बागला सिविल संयुक्त जिला महिला अस्पताल में आयोजित शिविर के दौरान सुबह से ही गर्भवती महिलाओं की परीक्षण के लिए भीड़ लगी रही। इस कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। सीएमओ डॉ.रामवीर सिंह, जिला बागला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आइवी सिंह, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. कंचनलता अग्रवाल आदि मौजूद थीं। इस मौके पर डॉ. निर्मला यादव व डा. मीनाक्षी झा द्वारा व अन्य सरकारी अस्पताल की महिला चिकित्सकों ने परीक्षण किया। यहां पर 129 गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए गए।
शिविर के दौरान वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डा. मीनाक्षी झा ने बताया कि शिविर में गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच के अलावा उन्हें खान पान व उपचार आदि का परामर्श दिया गया है तथा हाई रिस्क प्रेगनेंसी महिलाओं को बेहद बचाव व समय-समय चिकित्सक की निगरानी में रहकर उपचार कराने के लिये बताया गया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने