Top News

हाथरस- नगर पालिका परिषद में फर्जी एफडीआर लगाकर टेण्डर लेने के मामले में भाजपा नेता व उसके ठेकेदार पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने की छानबीन शुरू

हाथरस। नगर पालिका परिषद में फर्जी एफडीआर लगाकर टेण्डर लेने के मामले में नगर पालिका ईओ लल्लनराम यादव द्वारा भाजपा नेता अमित भौतिका व उनके ठेकेदार पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
नगर पालिका ईओ लल्लनराम यादव द्वारा थाना हाथरस गेट में दर्ज करायी गई रिपोर्ट में भाजपा नेता अमित भौतिका ने अपने पिता राजकुमार अग्रवाल की कम्पनी श्रीनाथ कंस्ट्रक्शन के लिये टेण्डर लेने के लिये बैंक आॅफ इण्डिया की 50 हजार रूपये कीमत की एफडीआर संख्या 204103 लगाई थी तथा इस एफडीआर की परिपक्वता की तिथि पूरी होने से पहले ही 22 अप्रैल 16 को इसका भुगतान बैंक से ले लिया गया तथा आरोप है कि बैंक से भुगतान के बाद अमित भौतिका ने एफडीआर की रंगीन स्कैन काॅपी कराकर व लाखों के टेण्डरों में लगाकर टेण्डर ले लिये। रिपोर्ट में कहा गया है कि कई सडक, पैनाचवर्क के अलावा इण्डिया मार्का हैण्डपम्प लगवाने के ठेका भी तरह ले लिये गये।
उक्त मामले में थाना पुलिस ने भाजपा नेता अमित भौतिका व उनके पिता राजकुमार अग्रवाल के खिलाफ धारा 420, 464, 468 व 471 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है वहीं आरोपी लोग फरार हैं तथा आशंका जतायी जा रही है जांच के दायरे में अन्य लोग भी आ सकते हैं।
उक्त सम्बंध में पालिका के ईओ लल्लन यादव ने बताया कि ठेकेदार पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है तथा उनकी कम्पनी श्रीनाथ कंस्ट्रक्शन को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त कम्पनी द्वारा किये कार्यों की जांच होगी और गुणवत्ता खराब होगी तो रिकवरी होगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने