Top News

हाथरस/सासनी- डीएम द्वारा बाजार बंदी की घोषणा के बावजूद व्यापारियों द्वारा बाजार खोले जाने पर मार्केटिंग इंस्पेक्टर ने की पुलिस बल की मांग पुलिस ने बल प्रयोग कराया बाजार बंद

हाथरस/सासनी। डीएम द्वारा सासनी में शुक्रवार केा बाजार बंद करने की घोषणा के बावजूद भी व्यापारियों द्वारा बाजार खोले जाने पर मार्केटिंग इंस्पेक्टर एमपी गुप्ता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर बाजार बंदी हेतु पुलिस बल मांग की। इस पर उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार पुलिस ने बल प्रयोेग कर बाजार बंद कराया।
बता दें कि कई महीने पूर्व डीएम ने सासनी में शुक्रवार को बाजार बंदी का दिन घोषित कर दिया गया। जिसे लेकर शुक्रवार को बाजार बंद कर दिया गया। मगर व्यापरियों ने डीएम कसे इस आदेश को ताक पर रखकर उसकी धज्जियां उडा दी। और धीरे-धीरे बाजार को खोलने लगे। इस पर मार्केटिंग इंस्पेक्टर द्वारा व्यापारियों को दुकानें बंद करने को कहा तो उनके साथ व्यापारियों द्वारा अभद्रता करते हुए हूटिंगबाजी की गई। यह शिकायत एमपी गुप्ता ने अपने उच्चाधिरियों से की तो उच्चाधिकारियो ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए  मार्केटिंग इंस्पेक्टर को पुलिसबल मुहैया करा दिया गया। पुलिस मार्केटिंग इंस्पेक्टर एमपी गुप्ता के साथ मिलकर बल प्रयोग करते हुए बाजार बंद कराया। हालांकि पुलिस की इस दौरान व्यापारियों से नोंक-झोंक भी हुई मगर पुलिस बल के सामने व्यापारियों को झुकना पडा और बाजार बंदी को सफल बनाया। इस दौरान एसएचओ डीके सिसौदिया, एसआई सुशील चंद्र शर्मा, कांस्टेबिल सुनील यादव के साथ-साथ तमाम पुलिस जवान मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने